कांग्रेस ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए 51 प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। अशोक चह्वाण बोकर से चुनाव मैदानमें उतरेंगे। अमित देशमुख लातूर सिटी और विश्वजीत पाटंगराव पालुस काटेगांव से चुनाव लड़ेंगे। उधर, भाजपा की दिल्ली में रविवार को अहम बैठक हुई। महाराष्ट्र में 21 अक्टूबर को विधानसभा चुनाव होने हैं और नतीजों की घोषणा 24 अक्टूबर को की जाएगी। वहीं, न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य मुंबई की वर्ली सीट से चुनाव में उतरेंगे।
शोले के कालिया और मराठी फिल्मों के अभिनेता विजू खोटे का सोमवार को मुंबई में 78 साल की उम्र में निधन हो गया। 300 से अधिक मराठी और फिल्मों में काम कर चुके विजू खोटे ने मुंबई के गावदेवी स्थित अपने घर में अंतिम सांस ली। विजू शोले, अंदाज अपना अपना जैसी फिल्मों में अपनी भूमिका को लेकर चर्चा में बने थे।जानकारी के मुताबिक, अभिनेता विजू की तबियत पिछले कई दिनों से ठीक नहीं थी और उनका इलाज जारी था। हिंदी से लेकर मराठी सिनेमा के लोग उन्हें श्रध्दांजलि दे रहे हैं। आज शाम को उनका मुंबई में अंतिम संस्कार किया जाएगा।