दिल्ली पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए ड्रग्स तस्करों का एक अंतरराज्यीय गैंग का भंडाफोड़ किया है। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने तस्करी के लिए लाया गया 800 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। पकड़े गए गांजा की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 2.4 करोड़ बताई जा रही है। पुलिस ने गांजा बरामद करने के साथ ही तीन लोगों को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस को उम्मीद है कि इन तस्करों की गिरफ्तारी से इनके रैकेट का भंडाफोड़ करने में मदद मिलेगी।
हरियाणा की औद्योगिक इकाईयों से यमुना में प्रदूषित पानी छोड़ने के बाद अमोनिया की मात्रा में अचानक हुई बढ़ोतरी के बाद दिल्ली जल बोर्ड ने तीनों जल उपचार संयंत्रों को बंद कर दिया है। हालांकि बीते 24 घंटे में हालात में सुधार का दावा दिल्ली जल बोर्ड ने किया है। बोर्ड के उपाध्यक्ष के मुताबिक मंगलवार शाम तक हालात में और सुधार के बाद जलापूर्ति सामान्य होने की उम्मीद है।