महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात में हैं। पीएम मोदी वहां अहमदाबाद के साबरमती आश्रम पहुंचे। गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भी उनके साथ थे। अहमदाबाद में पीएम मोदी ने कहा कि भारत का कद विश्व स्तर पर बढ़ रहा है। पूरी दुनिया में देश का सम्मान बढ़ रहा है। एक बदलाव का अनुभव कर सकते हैं। दुनिया यह देख सकती है कि विश्व स्तर पर हो रहे कई सकारात्मक बदलावों में भारत सबसे आगे है।
उन्होंने कहा कि "आज भारत के पासपोर्ट कि ताकत बढ़ गई है। आज जिसके पास भारत का पासपोर्ट होता है दुनिया उसे इज्जत के साथ देखती है। मैं यूएन में जितने भी समारोह में गया, हर समारोह में हाउडी मोदी से शुरुआत हुई।"