उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की तबीयत अचानक खराब हो गई है। जिसके बाद उन्हें देहरादून के मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया गया कि उन्हें अचानक चक्कर आ गया था। जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया , जहां उनका इलाज चल रहा है।उनकी सभी जरूरी जांच की जा रही हैं। हालांकि अभी उनकी हालत कैसी है इस संबंध में कोई भी जानकारी नहीं दी गई है। बता दें कि हरीश रावत उत्तराखंड की राजनीति और कांग्रेस का बड़ा नाम हैं। इस समय वह कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव हैं।
पौड़ी जिले के बीरोंखाल ब्लॉक के ग्राम वेकुंडई में एक 11 साल की बच्ची ने जान पर खेलकर अपने चार साल के भाई की जान बचाई। इसके लिए वह तेंदुए से भीड़ गई। इस दौरान वह भाई को सीने से चिपका कर तेंदुए के वार झेलती रही। बच्ची की हिम्मत के आगे तेंदुए भी हार गया। इस हमले में बच्ची गंभीर घायल हो गई। प्राथमिक उपचार के बाद उसे दिल्ली रेफर कर दिया गया है, जबकि चार साल के मासूम को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।