अभय सिंह चौटाला के करीबी और सिरसा के पूर्व सांसद चरणजीत सिंह रोडी ने मंगलवार को कांग्रेस का दामन थाम लिया। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुमारी सैलजा ने उन्हें पार्टी ज्वाइन करवाई। उनके साथ-साथ इनेलो नेता सुशील इंदौरा भी कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए। हालांकि अभी उन्होंने यह नहीं बताया कि पार्टी छोड़ी है।चरणजीत इनेलो से रोडी सीट पर 2014 में सिरसा से सांसद व एक बार कालांवाली से विधायक रह चुके हैं। 2019 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने चुनाव लड़ा था लेकिन भाजपा प्रत्याशी सुनीता दुग्गल ने उन्हें हरा दिया। चरणजीत सिंह रोडी कभी अनाजमंडी में मुनीम की नौकरी करते थे। वर्ष 2000 में रोडी गांव की सीट रिजर्व होने पर फर्म के मालिकों ने उन्हें चुनाव में खड़ा किया। चरणजीत चुनाव जीत गए। यहीं से उनके राजनीतिक कैरियर की शुरूआत हुई। 2005 में वे इनेलो की ओर से जिला परिषद सदस्य बने। 2009 में इनेलो-अकाली विधायक बने। इसके बाद 2014 में सांसद रहे।
विधानसभा का चुनाव लड़ रहे उम्मीदवार के शौक गजब हैं। कोई गाय-भैंस का शौकीन है तो कोई घोड़ों का शौकीन है। कुछ को हथियारों का भी शौक है। कांग्रेस के सबसे ज्यादा 25 उम्मीदवारों के पास हथियार हैं। वहीं भारतीय जनता पार्टी भी पीछे नहीं है, उनके 16 उम्मीदवारों के पास हथियार हैं। वहीं इनेलो के 6 और जजपा के 11 उम्मीदवारों के पास हथियार हैं। भास्कर ने चार बड़ी पार्टी कांग्रेस, भाजपा, इनेलो और जजपा उम्मीदवारों के चुनाव नामांकन का एनालिसिस किया।ऐलनाबाद से भाजपा की टिकट पर चुनाव लड़ रहे पवन कुमार घोड़ों के शौकीन हैं। उनके पास 6 लाख रुपए के 5 घोड़े हैं। वहीं उनकी पत्नी भी पीछे नहीं है। पत्नी के पास 15 लाख रुपए की 24 भैंस हैं। इंद्री से इनेलो उम्मीदवार प्रदीप कुमार के पास 60 हजार रुपए की दो गाय हैं। इंद्री विधानसभा से ही जजपा के उम्मीदवार गुरदेव सिंह के पास भी 4 लाख रुपए की गाय-भैंस है। इसी तरह सिरसा के जजपा उम्मीदवार राजेंद्र कुमार के पास 60 हजार रुपए की दो गाय है