देश में दशहरा उत्सव पर मंगलवार को रावण का सबसे ऊंचा 221 फुट का पुतला चंडीगढ़ में जलाया गया। इस पुतले को बनाने पर 50 लाख रुपये की लागत आई है। इसे धानास के बाहरी हिस्से में खड़ा किया गया था।
रावण का यह पुतला बनाने वाले तेजिंदर चौहान ने कहा कि पुतले में पर्यावरण अनुकूल पटाखे लगाए गए थे। पुतले का वजन 7000 किलोग्राम था, और इसे 40 श्रमिकों की टीम ने मिलकर छह महीने में बनाया था। पुतले के बनाने में पांच कुंतल धातु और 500 बांस का इस्तेमाल किया गया, जिसने 2.5 कुंतल वजनी 55 फुट लंबी तलवार ले रखा था।
बता दें कि बुराई पर अच्छाई की जीत के तौर पर मनाया जाने वाला दशहरा पर्व पूरे देश में हर्षोल्लास से मनाया गया।