Ayodhya Case: विश्व हिंदू परिषद का राम मंदिर अभियान खत्म
मुख्य खबरें
00:00
ट्रेंडिंग रेडियो
मुख्य खबरें
16.6M ने सुना
Current Affairs: Vinay Sir
1.2M ने सुना
GK - Trending Now
2.6M ने सुना
Mann ki Awaaz Motivation
663.3k ने सुना
Mahendra dogney ( MD Motivation )
1.1M ने सुना
Suvichar with Preeti Kapoor
68.3k ने सुना
Awal Creations
62.6k ने सुना
Ak india
661.9k ने सुना
Abby Viral Motivation
1.1M ने सुना
इतिहास में आज with RJ Aarti hind
25.7k ने सुना
Ayodhya Case: विश्व हिंदू परिषद का राम मंदिर अभियान खत्म
राम मंदिर अभियान को अपनी परिणति तक पहुंचाने के बाद विश्व हिंदू परिषद जल्द ही अपने मूल एजेंडे घर वापसी अभियान पर नए सिरे से जुटेगी। विहिप के अंतरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष चंपत राय के मुताबिक विहिप की स्थापना का मूल उद्देश्य ही परावर्तन (घर वापसी) था। इसके अलावा विहिप ने अयोध्या विवाद में मिली जीत के बहाने व्यापक अभियान चलाने की तैयारी भी की है। इसके तहत राम मंदिर के निर्माण के पहले दिन कार सेवा कराने की योजना पर व्यापक विचार विमर्श हो रहा है।
राय ने कहा कि राम मंदिर आंदोलन विहिप के लिए एक पड़ाव था, उसकी मंजिल हिंदुत्व को उसका पुराना गौरव वापस दिलाना है। संस्था की स्थापना का मूल उद्देश्य घर वापसी था। अब जबकि राम मंदिर की लड़ाई विहिप ने जीत ली है तब यह संस्था नए सिरे और पूरी ताकत से देश भर में घर वापसी अभियान शुरू करेगी।