Einstein को चुनौती देने वाले भारतीय गणितज्ञ का निधन
मुख्य खबरें
00:00
ट्रेंडिंग रेडियो
मुख्य खबरें
16.5M ने सुना
Current Affairs: Vinay Sir
1.2M ने सुना
GK - Trending Now
2.6M ने सुना
Mann ki Awaaz Motivation
657.0k ने सुना
Mahendra dogney ( MD Motivation )
1.1M ने सुना
Suvichar with Preeti Kapoor
63.3k ने सुना
Awal Creations
62.3k ने सुना
Ak india
655.1k ने सुना
Abby Viral Motivation
1.1M ने सुना
इतिहास में आज with RJ Aarti hind
24.2k ने सुना
Einstein को चुनौती देने वाले भारतीय गणितज्ञ का निधन
प्रसिद्ध गणितज्ञ वशिष्ठ नारायण सिंह का पटना मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में निधन हो गया। वह 74 वर्ष के थे। बताया जा रहा है कि वशिष्ठ नारायण सिंह पिछले कई सालों से बीमार चल रहे थे। उनका पटना के पीएमसीएच अस्पताल में इलाज चल रहा था।
वशिष्ठ नारायण सिंह की हाल में ही इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी। गुरुवार को उनकी तबीयत बिगड़ने पर उनके परिजन दोबारा उन्हें अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों ने बताया कि जिस वक्त उन्हें अस्पताल लाया गया, उस समय तक उनका ब्रेन डेड हो चुका था।
वशिष्ठ नारायण सिंह ने आंइस्टीन के सापेक्ष सिद्धांत को चुनौती दी थी। उनके बारे में मशहूर है कि नासा में अपोलो की लांचिंग से पहले जब 31 कंप्यूटर कुछ समय के लिए बंद हो गए तो कंप्यूटर ठीक होने पर उनका और कंप्यूटर्स का कैलकुलेशन एक था। वशिष्ठ के निधन की खबर मिलते ही पूरे बिहार में शोक की लहर दौड़ गई है।