International Top News | 6 April 2020 | Daily 8 pm
-कोरोना को मात देने वाले भारतीय मूल के प्रख्यात वकील रवि बत्रा की मांग, दुनिया को पूरा सच बताए चीन.
- कोरोना संकट के चलते जापान में लागू हो सकता है आपातकाल, प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने रखा प्रस्ताव। दुनियाभर में कोरोना से हुई 70, 000 से अधिक मौतें।
-ग्रीस के वैज्ञानिकों का दावा, इन्फ्रारेड व अल्ट्रावायलेट किरणों से कोरोना की गति हो सकती है कम.
-ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ-द्वितीय ने कोरोना वायरस के खतरे के बीच राष्ट्र को किया संबोधित, कहा- हम होंगे कामयाब।
-विश्व स्वास्थ्य संगठन ने मक्खियों से कोरोना वायरस के फैलने को बताया अफवाह।
-लॉकडाउन के बाद पटरी पर लौटा वुहान, 'कम जोखिम वाला क्षेत्र' किया गया घोषित।
-कोविड-19 पर चर्चा के लिए जल्द मिलेंगे संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के सदस्य देश, UN चीफ गुटेरेश ने किया ऐलान।
-दुनिया में पहली बार अमेरिकी बाघिन में दिखे कोरोना के लक्षण, पांच और जानवरों के नमूने लिए गए.
-ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन अस्पताल में भर्ती, बीते माह पॉजिटिव आई थी रिपोर्ट।
-कोरोना वायरस के कहर के बीच चीन हुआ मालामाल, मार्च के अब तक दुसरे देशों को बेचा करीब चार अरब मास्क।