मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में आज 200 सीटों के लिए मतदान हो रहा है। मतदान के मद्देनजर चुनाव आयोग ने राज्य में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। पिछले 15 साल से मध्य प्रदेश की सत्ता पर काबिज शिवराज सिंह चौहान एक बार फिर से प्रदेश में कमल खिलाने का दावा कर रहे हैं। वहीं, कांग्रेस भी सत्ता विरोधी लहर के बलबूते अपना वनवास खत्म करने का प्रयास कर रही है। बसपा और सपा के चुनावी मैदान में उतरने से मध्य प्रदेश का मुकाबला रोचक हो गया है। सुबह 7 बजे से शुरू हुए मतदान में शाम 5 बजे तक वोट डाले जाएंगे।