मलेशिया में एक व्यक्ति को इस्लाम का अपमान करने के आरोप में 10 साल की सजा सुनाई गई है। व्यक्ति पर आरोप है कि उसने फेसबुक पर इस्लाम और पैगंबर मोहम्मद का अपमान किया है। इस बात की जानकारी पुलिस ने दी है।
बता दे की स्थानीय न्यूज एजेंसी के अनुसार आरोपी की पहचान आयेआ यीआ (22) के तौर पर हुई है। उसे कुआलालम्पुर कोर्ट ने सजा सुनाई है। रॉयल मलेशिया पुलिस ने इस्लाम और पैंगबर मोहम्मद का अपमान करने के आरोप में तीन अन्य सोशल मीडिया यूजर्स के खिलाफ भी मामला दर्ज किया है।