लोकसभा चुनावों के नजदीक आते ही बीजेपी कांग्रेस के खिलाफ मुखर हो गई है. भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर हमला बोला है। कहा है कि राहुल गांधी की संपत्ति कैसे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी एक एमपी हैं। उनकी आय का स्रोत उनकी सैलरी है। कोई अन्य स्पष्ट स्रोत नहीं है।
2004 के चुनाव के हलफनामे में उन्होंने संपत्ति 55 लाख 38 हजार 123 रुपये घोषित की। जो 2009 में बढ़ कर 2 करोड़ हो गई। यह 2014 में नौ करोड़ हो गई। हम जानना चाहेंगे कि आपकी संपत्ति from 55 लाख से 9 करोड़ रुपये कैसे हो गई। आखिर राहुल गांधी का यह बिजनेस का मॉडल क्या है।