दुश्मन के हाथ की घड़ी तक देख लेगा भारत का ये सैटेलाइट
मुख्य खबरें
00:00
ट्रेंडिंग रेडियो
मुख्य खबरें
16.5M ने सुना
Current Affairs: Vinay Sir
1.2M ने सुना
GK - Trending Now
2.5M ने सुना
Mann ki Awaaz Motivation
655.7k ने सुना
Mahendra dogney ( MD Motivation )
1.1M ने सुना
Suvichar with Preeti Kapoor
62.6k ने सुना
Awal Creations
62.3k ने सुना
Ak india
653.6k ने सुना
Abby Viral Motivation
1.1M ने सुना
इतिहास में आज with RJ Aarti hind
24.0k ने सुना
दुश्मन के हाथ की घड़ी तक देख लेगा भारत का ये सैटेलाइट
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने चंद्रयान-2 को लॉन्च करके दुनियाभर में भारत का नाम रोशन किया. लॉन्च के बाद इसरो चीफ डॉ. के. सिवन ने कहा कि चंद्रयान-2 मिशन के बाद इसरो और उसके वैज्ञानिक आराम नहीं करेंगे. वे और बड़े मिशन करेंगे. आपको बता दें कि जब यह मिशन (कार्टोसैट-3) लॉन्च होगा तब इससे देश के दुश्मनों के होश उड़ जाएंगे. इसरो के विश्वस्त सूत्रों के अनुसार सितंबर अंत या अक्टूबर के महीने में कार्टोसैट-3 को लॉन्च किया जा सकता है.
वैसे तो इस सैटेलाइट का काम होगा अंतरिक्ष से भारत की जमीन पर नजर रखना. आपदाओं में और ढांचागत विकास के लिए मदद करना लेकिन इसका उपयोग देश की सीमाओं की निगरानी के लिए भी होगा. पाकिस्तान और उसके आतंकी कैंपों पर नजर रखने के लिए यह मिशन देश की सबसे ताकतवर आंख होगी. यह सीमाओं पर नजर रखेगी. दुश्मन या आतंकियों ने हिमाकत की तो इस आंख की मदद से हमारी सेना उन्हें उनके घर में घुस कर मारेगी.Content Description
NATIONAL